पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

0

मास्क पहनकर एवं सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखते हुये श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के निर्देश

रायपुर/26 मई 2020। 27 मई 2020 को प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम सहित सभी जिला मुख्यालयों शहर और ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किये जायेंगें।

कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को अपने अपने निवास जिला मुख्यालय और निवास ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित पंडित नेहरू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के निर्देश प्रदेश कांग्रेस से दिए गये हैं।

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन,प्रदेश पदाधिकारीगण, सांसद विधायक, जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल, जोन, सेक्टर, बुथ प्रभारी व सभी प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला, जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों को मास्क पहनकर एवं सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखते हुये सम्मिलित होने के निर्देश दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed