विधायक विकास उपाध्याय ने शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड का किया दौरा

0

वार्ड के अंतर्गत आने वाले महंत तालाब का किया निरीक्षण,साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को किया निर्देशित

साथ ही वार्ड में पानी की समस्या का भी जायजा लिया और उसके जल्द से जल्द निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को किया निर्देशित

साथ ही विधायक महोदय ने वार्ड के प्रत्येक घर में मास्क का भी किया वितरण

25 मई / रायपुर, आज रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड का दौरा किया। विधायक महोदय ने शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड के अंतर्गत आने वाले महंत तालाब का निरीक्षण किया, विधायक महोदय ने महंत तालाब के साफ-सफाई औऱ सौंदर्यीकरण हेतु वस्तुस्थिति का अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक महोदय ने वार्ड का दौरा करते हुए वार्डवासियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना, लॉक डाउन में जनता की समस्याओं को जानने विधायक महोदय स्वयं वार्ड की जनता के मध्य पहुंच रहे हैं। शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड की जनता के द्वारा बताये गए पानी की समस्या को संज्ञान में लेते हुए विधायक महोदय ने सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण हेतु निर्देशित भी किये। विधायक महोदय द्वारा लगातार पूरे विधानसभा के लगभग 60,000 घरों में मास्क का वितरण किया जा रहा हैं, जो कि निरन्तर जारी हैं। आज विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड में घर-घर जाकर मास्क का वितरण भी किया साथ ही स्थानीय जनता से लॉक डाउन के नियमों के पालन और फिजिकल डिस्टेंस बनाये रखने की अपील की। आज के इस दौरे में विधायक श्री विकास उपाध्याय जी के साथ वार्ड पार्षद श्री प्रकाश जगत,प्रकाश मानिकपुरी,टार्ज़न कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed