राजधानी रायपुर के टाटीबंध में छत्तीसगढ़ न्यूरो साइंटिस्ट आर्गेनाइजेशन के डॉक्टरों द्वारा आज प्रवासी मजदूरों को किया गया कपड़ा वितरण, विधायक विकास उपाध्याय पूरे समय रहे उपस्थित

0

क्षेत्रीय विधायक श्री विकास उपाध्याय जी की उपस्थिति में सैकड़ों प्रवासी मजदूरों (महिला, पुरुष एवं बच्चे) को कपड़े का किया गया वितरण

छत्तीसगढ़ न्यूरो साइंटिस्ट आर्गेनाइजेशन के डॉ. संजय शर्मा,डॉ. अब्बास नकवी,डॉ. के.के. भोई,डॉ. हुमन सिन्हा,डॉ. संजीव तिवारी,डॉ. अक्सर शेख,उदय वैद्य,प्रशांत जी,सुमित जी सहित अन्य थे उपस्थित

मटमैले कपड़ो के साथ कई दिनों से लगातार सैकड़ो किमी. की पैदल यात्रा कर रहे मजदूरो में कपड़े का वितरण करना छत्तीसगढ़ न्यूरो साइंटिस्ट आर्गेनाइजेशन द्वारा सराहनीय पहल हैं, इस कोरोना संकटकाल में भगवान स्वरूपी हमारे डॉक्टर जहाँ लगातार संक्रमितों के उपचार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, वही दूसरी ओर प्रवासी मजदूरों को कपड़ा वितरण करना हमारे डॉक्टरों का अपने सामाजिक दायित्व को प्रदर्शित करता हैं – विकास उपाध्याय

22 मई/ रायपुर छत्तीसगढ़ न्यूरो साइंटिस्ट आर्गेनाइजेशन द्वारा आज राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक पर सरकार द्वारा बनाये गए आश्रय स्थल में प्रवासी मजदूरों को कपड़ा वितरण किया गया। क्षेत्रीय विधायक श्री विकास उपाध्याय जी की उपस्थिति में डॉक्टरों की इस संस्था के द्वारा सैकड़ो प्रवासी मजदूर जो अपने घर जाने के लिए पैदल निकले हैं उन्हें कपड़ा वितरित किया गया। विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने बताया कि मटमैले कपड़ो के साथ लगातार कई दिनों से मजदूर पैदल अपने घर जाने के लिए सैकड़ो किमी. की यात्रा कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ न्यूरो साइंटिस्ट आर्गेनाइजेशन द्वारा इन मजदूर भाई-बहनों को कपड़ा वितरण करना बहुत ही सराहनीय पहल हैं। इस कोरोना संकटकाल में हमारे भगवान स्वरूपी डॉक्टर जहाँ लगातार कोरोना संक्रमितों के उपचार में अपना योगदान दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रवासी मजदूरों को कपड़ा देकर ये हमारे डॉक्टर अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। आज के इस कपड़ा वितरण कार्यक्रम में विधायक महोदय के साथ छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री इम्तियाज़ हैदर छत्तीसगढ़ न्यूरो साइंटिस्ट आर्गेनाइजेशन के डॉ. संजय शर्मा,डॉ. अब्बास नकवी,डॉ. के.के. भोई,डॉ. हुमन सिन्हा,डॉ. संजीव तिवारी,डॉ. अक्सर शेख,उदय वैद्य,प्रशांत जी,सुमित जी,हैप्पी बाजवा,कुलदीप सिंह,जोधा सिंह,नरवल सिंह,लक्की जी,नेता जी,ज्ञानी बलजिंदर सिंह,संदीप तिवारी,वेदप्रकाश कुशवाहा व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *