केन्द्र सरकार आर्थिक पैकेज पर पुनर्विचार करें और लोगों के खाते में सीधे डाले पैस: प्रदेश सचिव एन.के. पटेल

0

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार की होम अरेस्ट का किया विरोध

रायपुर, 17 मई 2020/प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के नेताओं ने दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष को होम अरेस्ट किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया है। कांग्रेस विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा समेत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे, महामंत्री मोहन निषाद, सचिव एनके पटेल, जिलाशहर अध्यक्ष विजय राठौर और ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती कहकशा दानी ने कहा कि दिल्ली की केन्द्र सरकार को ऐसे परिस्थिति में आर्थिक पैकेज पर पुनर्विचार करे और लोगों के खाते में पैसे डाले उन्हें इस समय कर्ज की नही बल्कि आर्थिक मदद की जरूरत है। देश में लाॅकडाउन को आवश्यक समझदारी और सावधानी के साथ खोलने की जरूरत है बुर्जगों एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों की विशेष सहायता करने की आवश्यकता है। प्रदेश सचिव एन.के. पटेल ने कहा कि कोरोना ने भाजपा नेताओं की मानसिक संतुलन खो दिया है। सरकार ने फरियादी मजदूरों को जेल में बन्द कर दिया है। कोरोना के कलह में फंसे मजदूर आज अपने गणत्व तक पैदल ही निकल पड़ी है उन्होनें कहा कि अब कोरोना से ज्यादा डर तो मजदूरों की दशा देखकर होती है काश ये मजदूर लोगों को समय पर लाये होते तो ये दशा देखनी नही पड़ती। ट्रकों मे चढ़कर मजदूरों को आनी नही पड़ती मजदूरों को आर्थिक पैकेज की जरूरत से बढ़कर सुरक्षा, भोजन एवं समय रहते उनके निवास तक पहुचाना ज्यादा जरूरी है। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा और छत्तीसगढ़ विधि प्रकोष्ठ के नेताओं ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को नजरबन्द किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक दिन पहले राहुल गाँधी ने मजदूरों दिल्ली की सड़क पर निकलकर बातचीत क्या की थी उन सभी मजदूरों को जेल भेज दिया गया। वहीं राहुल गांधी के साथ मजदूरों से मिलने गए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार को दिल्ली पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया। संदीप दुबे ने बताया कि एक दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी दिल्ली की सड़कों पर अनिल कुमार के साथ अपने घर पैदल जा रहे मजदूरों से बातचीत की। राहुल गांधी ने इस दौरान मजदूरों के दुख और पीड़ा को साझा करने का प्रयास किया। इसके बाद राहुल गांधी के प्रयास से सभी मजदूरों को दिल्ली बस के द्वारा उत्तर प्रदेश सीमा तक छोड़ा गया। राहुल गांधी ने सभी मजदूरों के लिए खाने का इंतजाम भी किया। मजदूरों और बच्चों के लिए जूते चप्पल की व्यवस्था की। यह बात भाजपा नेताओं को पसंद नहीं आयी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि बिना किसी वजह से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को होम अरेस्ट किया जाना केन्द्र सरकार की घबराहट और तानाशाही को जाहिर करता है। पीड़ित मजदूरों को गिरफ्तार कर जेल जाना केन्द्र सरकार की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है। बताना जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। देश की जनता तानाशाह सरकार की हरकतों को देख रही है। भाजपा सरकार को अब माफी नहीं मिलने वाली है। ऐसे परिस्थिति में देश के नागरिकों की मदद और सहयोग करना गुनाह है। यदि गुनाह है तो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस प्रकार के गुनाह को बार बार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed