मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कायल हुए झारखण्ड के श्रमिक

0

मुख्यमंत्री की पहल पर झारखण्ड के श्रमिकों के भोजन एवं राज्य की सीमा तक पहुंचाने की हुई व्यवस्था

रायपुर, 09 मई 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के श्रमिकों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और सहृदया से सुलझाने में लगे हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री श्री बघेल को जैसे ही यह सूचना मिली कि रायपुर के टाटीबंध इलाके में झारखझण्ड के 60 मजदूर अन्य राज्यों से भटकते हुए पहंुचे हैं। उन्होंने श्रमिकों के बारे में पूरी जानकारी ली और रायपुर कलेक्टर को झारखण्ड के इन सभी मजदूरों के भोजन का प्रबंध करने के साथ ही उन्हें झारखण्ड राज्य की सीमा तक पहंुचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए। 
मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन की वजह से फंसे श्रमिकों एवं पैदल सफर कर अपने राज्य एवं गृह ग्राम को जाने वाले श्रमिकों को किसी भी तरह की समस्या न होने देने तथा उनके भोजन एवं परिवहन का भी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में लॉकडाउन की वजह से फंसे श्रमिकों को अतिथि मानते हुए उनके लिए भोजन, आवास, स्वास्थ्य आदि की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश लॉकडाउन के शुरूआती दौर में ही सभी कलेक्टरों को दिए थे। लॉकडाउन के तीसरे चरण में अन्य राज्यों के श्रमिक छत्तीसगढ़ होते हुए अपने-अपने राज्यों का सफर पैदल ही तय करने लगे हैं। इस कारण श्रमिकों को रास्ते में कई तरह की दिक्कते आने लगी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रवासी श्रमिकों एवं छत्तीसगढ़ राज्य से होकर अन्य राज्यों को जाने वाले श्रमिकों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकृत करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रायपुर कलेक्टर श्री एस. भारतीदासन ने टाटीबंध पहुंचे झारखण्ड के श्रमिकों के लिए नाश्ता एवं भोजन के साथ ही दो बसों की व्यवस्था कर उन्हें झारखण्ड राज्य की सीमा तक छोड़ने का प्रबंध किया। झारखण्ड के श्रमिकों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को उनकी सहृदयता के लिए धन्यवाद दिया। श्रमिकों ने कलेक्टर एस. भारतीदासन एवं जिला प्रशासन से मिले सहयोग के लिए उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *