डॉ रमन सिंह पंद्रह साल मुख्यमंत्री रहे है और कितनी सहायता राशि दी खुलासा करे-कांग्रेस

0

64,414 मजदूरों को देश भर में राहत सामग्रियां भूपेश सरकार द्वारा पहुँचवाई गयी-विकास तिवारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से कहा है कि छत्तीसगढ़ के करीब एक लाख मजदूर 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे हुये है जिनमें उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु,उत्तराखंड,दिल्ली,जम्मू-कश्मीर,हरियाणा,गुजरात,मध्यप्रदेश में ज्यादा मजदूर फॅसे है।इनमें से अधिकतर राज्यो में भाजपा की ही सरकारे है।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार मजदूरों के सदा संपर्क में है और हजारों मजदूरों को चिन्हित कर उनको भोजन राशन एवं पैसों की व्यवस्था करवा रहे है। उनसे सतत संपर्क में है।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की भी चिंता जायज ठहराते हुये प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार है और लगातार पीएम केयर में हजारों करोड़ दान राशि प्राप्त हो रही है तो दिल्ली से ही तत्काल छत्तीसगढ़ राज्य के एक लाख मजदूर जो 15 राज्यो में फॅसे है उनके जनधन खातो में तत्काल दस हजार रुपयों की सहायता राशि ट्रांसफर करवाना चाहिये और उन राज्यो में भाजपा की ही सरकार है और डॉ रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे बड़े पद में विद्यमान है।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जो खुद राजनांदगांव से विधायक है और लगातार पंद्रह सालो से प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है उनकी जवाबदारी ज्यादा बनती हैं कि वो अधिक से अधिक राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करे। विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री से आव्हान किया है कि कोरोना COVID 19 संक्रमण के महामारी के समय राजनीति से ऊपर उठकर अपनी शक्तियों का प्रयोग करके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहकर विभिन्न प्रदेशों में फॅसे एक लाख से अधिक छत्तीसगढ़ राज्य के मजदूरों के जनधन खातों में दस हजार रु तत्काल पीएम केयर से ट्रांसफर करवाने में मदद करें। और खुद भी मुख्यमंत्री राहत कोष में व्यक्तिगत रूप से राशि प्रदान करे ताकि इन मजदूरों की मदद की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *