अन्य प्रदेशों में फंसे श्रमिकों के लिए 10 लाख 94 हजार रूपए की सहायता

0

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमंण के कारण अन्य राज्यों में जैसे पुणे (महाराष्ट्र), कानपुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश), हैदराबाद (तेलंगाना) एवं अन्य प्रदेशों में फसे हुए श्रमिकों को सहायता हेतु राज्य हेल्प लाइन, जिला हेल्प लाइन एवं जिला प्रशासन के माध्यम से जानकारी जिला प्रशासन बेमेतरा को प्राप्त हुई है। लॉकडाउन होने के कारण अपने गृहगांव आने में असमर्थ एवं बंद की स्थिति में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं होने के कारण अब तक श्रमिकों के लिए कुल 10 लाख 94 हजार 600 रूपए सहयोग राशि प्रदान की जा चुकी है।
बेमेतरा जिले के 2172 श्रमिकों की सहायता के लिए उनके खातों में एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से 31 मार्च 2020 से 6 अप्रैल तक सहायता राशि 6 लाख 57 हजार 600 रूपए की सहायता राशि जिला प्रशासन की ओर से प्रदाय की गई है। विभिन्न दान-दाताओं के माध्यम से एकत्रित की गई सहयोग राशि को जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रदान की जा रही है।
  जिले के कलेक्टर द्वारा विभिन्न राज्यों में फसे हुए श्रमिकों के वर्तमान स्थिति का आकलन कर द्वितीय किश्त जारी किये जाने के निर्देश श्रम विभाग को दिए गए हैं। आज 7 अप्रैल को कलेक्टर की अनुसंशा के आधार पर पूर्व में भेजे गए श्रमिकों को द्वितीय किश्त के रूप में 1488 श्रमिकों के लिए 4 लाख 37 हजार रूपए की राशि जारी की गई। इस प्रकार अब तक कुल 10 लाख 94 हजार 600 रूपए सहयोग राशि प्रदान की जा चुकी है। इस संबंध में विभिन्न श्रमिकों द्वारा छत्तीसगढ़ के दान दाताओं का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही श्रमिकों को उनके दैनिक जीवन-यापन हेतु इन परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई राशि से राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *