कोरोना के संक्रमण को रोकने मॉस्क बना रही महिलाओं का होगा सम्मान महापौर एजाज ढेबर मिले महिला समूहों से,

0

रायपुर। महापौर श्री एजाज ढेबर ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मॉस्क बना रहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात करते हुए उनके इस सराहनीय कार्य की जमकर तारीफ की। नगर निगम के सहयोग से शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं मॉस्क तैयार कर रही हैं, जिसे रायपुर नगर निगम जरूरत मंदों तक पहुंचा रहा है। इस अवसर पर एमआईसी मेंबर व स्वास्थ्य प्रमुख नागभूषण राव, राजस्व विभाग के अध्यक्ष अंजनी राधेश्याम, पार्षद प्रमोद मिश्रा भी साथ थे।

महापौर श्री एजाज ढेबर ने इन महिलाओं से विस्तार से जानकारी ली और कहा कि आत्म स्वाबलंबन के साथ शहर की सेवा में आगे आने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में नगर निगम विशेष रुप से सम्मानित भी करेगा। इस अवसर पर सिटी मिशन मैनेजर श्रीमती सुषमा मिश्रा व सरिता सिन्हा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने नगर निगम और शहरी आजीविका मिशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। क्षेत्र स्तरीय संगठन समृद्धि, हिमालय की चोटी व शहर स्तरीय संगठन नवा अंजोर की महिलाएं यह काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed