शिक्षा की गुणवत्ता सबसे अहम: डाॅ. आलोक शुक्ला

0

उत्कृष्ट विद्यालयों स्थापना की योजना प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने दुर्ग और राजनांदगांव शहर के स्कूलों का लिया जायजा

रायपुर, राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना करने की योजना बनाई है। इसी योजना के संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डाॅ. आलोक शुक्ला ने आज दुर्ग और राजनांदगांव शहर के विभिन्न स्कूलों का भ्रमण कर जायजा लिया। इन दोनों जिलों के नगरीय निकायों के आगामी शिक्षा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संबंधित जिलों के कलेक्टर, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री जितेन्द्र शुक्ला, रायपुर और दुर्ग संभाग के प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, महापौर राजनांदगांव की श्रीमती हेमा देशमुख, विधायक एवं महापौर दुर्ग श्री देवेन्द्र यादव, संबंधित जिलों के पार्षद और जनप्रतिनिधियों के साथ शासन की योजनाओं के संबंध में चर्चा की।
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डाॅ. शुक्ला ने चर्चा में कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहतर पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था करना चाहती है। बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे तो जीवन में आगे बढ़ेंगे। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना ही राज्य सरकार का मूल उद्देश्य है। स्कूलों में पढ़ने-लिखने का अच्छा माहौल तैयार करना, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल सामग्री और हर विषय के प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था करना जरूरी है। प्रदेश सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उत्कृष्ट स्कूलों की स्थापना करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के माध्यम से ज्यादा महत्वपूर्ण गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई है।
डाॅ. शुक्ला ने राजनांदगांव में स्थानीय सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जायजा लिया। उन्होंने दोनों स्कूलों के प्राचार्यों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने कहा समृद्ध लाईब्रेरी गढे़गी विद्यार्थियों का भविष्य

डाॅ. शुक्ला ने दुर्ग जिले की समीक्षा बैठके में बताया कि राज्य गठन के समय उनका बेटा कक्षा छठवीं में पढ़ता था और पढ़ाई की पुस्तकों मंे उसका मन कम लगता था। एक दिन उसे हैरी पाॅटर की पुस्तक लाकर दी, उसके बाद उसे पढ़ने का शौक लगा फिर उसने खूब पढ़ाई की। उन्होंने कहा की इसी तरह समृद्ध पुस्तकालय बच्चों की पढ़ाई की दिशा को काफी हद तक तैयार करता है। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों के साथ मुंशी प्रेमचंद की किताबें भी हो, ताकि बच्चों में संवेदनशीलता भी आए और साहित्य से आने वाली समृद्धि उन तक पहुंचे। अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं प्रारंभ करने के साथ ही बच्चों को अंग्रेजी सीखाने के लिए साहित्यिक किताबें अहम हो सके। बच्चों के रूचि के अनुरूप पुस्तके होने पर उनमें पढ़ने का शौक बढ़ेगा और उनका भविष्य गढ़ेगा।
डाॅ. शुक्ला ने समीक्षा के दौरान दुुर्ग जिले के कुम्हारी और जंजगिरी स्कूल में लाईब्रेरियन की नियुक्ति के साथ कैटलागिंग करने के निर्देश भी दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि थ्योरी के तुरंत बाद उससे संबंधित प्रेक्टिकल किए जाने से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ बेहतर तरीके से विकसित होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बेहद अहम है। कोई हिन्दी मीडियम तो कोई इंग्लिश मीडियम में पढ़ सकता है। शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा। डाॅ. शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ का साहित्य बेहद समृद्ध है। बच्चों को इससे भी परिचित कराया जाएगा। उन्होंने स्कूलों के निरीक्षण के साथ ही अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण भी किया और वहां बच्चों ने सेन्सर से चलने वाले माॅडल दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed