शहर में जगह-जगह स्थापित की गई इकोफ्रेंडली होलिका

0

होलिका में टायर, पॉलिथीन, थर्माकोल डालने वालों पर नगर निगम ने बरती सख़्ती

रायपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर सभी ज़ोन के विशेष दस्ते ने निरीक्षण कर होलिकाओं में रखे टायर-ट्यूब, प्लास्टिक व फेवीकोल जैसी सामग्री जलाने से रोकने कार्र्रवाई कर लोगों को समझाइश दी कि ऐसी सामग्रियों का बिल्कुल उपयोग ना करें, जिनसे हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचे। नगर निगम ने सड़कों पर सीधे होलिका न जलाने और इलेक्ट्रिक वायर के नीचे होलिका स्थापित ना करने के लिए भी लोगों को सचेत किया ।इस बार स्मार्ट सिटी रायपुर में होली को इकोफ्रेंडली बनाने के लिए गौकाष्ठ निर्मित होलिका के लिए प्रेरित किया गया है। मुख्यमंत्री व कई मंत्रियों के अलावा व्यवसायिक, आवासीय परिसरों एवं शहर की कॉलोनियों में इस बार गाय के गोबर व लकड़ी से निर्मित होलिकाएँ स्थापित की गईं।रायपुरियंस के इस प्रयास की चर्चा भी पूरे देश में हो रही है। होली के पर्व पर गली,मोहल्ले में भी इकोफ्रेंडली होलिकाएँ स्थापित कर शहरवासियों ने पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका अदा की है।
सामाजिक संस्था “एक “पहल , रायपुर स्मार्ट सिटी और नगर निगम की अपील पर अधिकांश स्थानों पर इकोफ्रेंडली होलिकाएँ स्थापित की गई हैं। इस बार होली के मौके पर इकोफ्रेंडली होलिकाएँ स्थापित कर शहरवासियों ने पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका अदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *