बृजमोहन ने प्रदेशवासियों को दी होली को बधाई

0

रायपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को रंग पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण हमारे देश में रंगों का पर होली सामाजिक एकता का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भावना और एकता छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है। होली पर्व के अवसर पर हम सब इस ताकत को और मजबूत बनाने का संकल्प लें तथा रंगो के पावन पर्व को शांति और सद्भावना के साथ मनाएं। श्री अग्रवाल ने होली की बधाई देते हुए सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *