धान खरीदी : एक बार फिर भाजपा गलत साबित हुयी : कांग्रेस

0

धान खरीदी : एक बार फिर भाजपा गलत साबित हुयी : कांग्रेस

भूपेश बघेल की सरकार किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है

भाजपा किसान विरोधी होने के साथ-साथ किसानों को भड़काती भी है

भाजपा का दोहरा चरित्र बार-बार बेनकाब हो रहा है

रायपुर/08 मार्च 2020। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एक बार फिर भाजपा गलत साबित हुयी। भूपेश बघेल की सरकार किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है। भाजपा किसानों विरोधी होने के साथ-साथ किसानों को भड़काती भी है। भाजपा का दोहरा चरित्र बार-बार बेनकाब हो रहा है। भाजपा ने कहा था कि 2500 रू. में कांग्रेस सरकार धान नहीं खरीद रही है लेकिन कांग्रेस की सरकार ने 2500 रू. प्रतिकि्ंवटल में धान की खरीद की। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस सरकार धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ायेंगे लेकिन कांग्रेस की सरकार ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाई गयी। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बकाया टोकन का धान नहीं खरीदा जायेगा लेकिन कांग्रेस की सरकार ने पूर्व में जारी टोकन पर किसानों का धान खरीदने के निर्देश भी जारी कर दिया है। दरअसल भाजपा का चरित्र ही किसान विरोधी है। गयी। रमन सिंह और धरमलाल कौशिक जैसे भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर भाजपा की केन्द्र सरकार को किसानों को 2500 रू. धान का दाम देने से रोकने की कोशिश की। किसान हित में काम करने से छत्तीसगढ़ की सरकार को रोकने के लिये काम किया। भाजपा की केन्द्र सरकार ने चिट्ठियां लिख कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर दबाव डाला। रमन सिंह और भाजपा के नेताओं ने किसानों की धान खरीदने से कांग्रेस सरकार को रोकने की भरपूर कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *