गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश,विपक्ष के 11 सदस्य निलंबित

0

रायपुर। धान के मुद्दे पर सदन रोज बाधित हो रहा है आज भी विपक्ष की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनंिसंह के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा खड़ा किया। धान के मुद्दे पर जब विभागीय मंत्री जवाब दे रहे थे तो विपक्ष के सदस्य सवाल पर सवाल किए जा रहे थे जिससे विषय लंबा खींच रहा था आसंदी ने कहा यह तरीका ठीक नहीं है। इस बीच विधायक मोहन मरकाम ने बीच में बोलना शुरू किया तो विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे। विपक्ष के सदस्य हंगामा करते गर्भगृह में पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के 11 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
मंत्री अमरजीत भगत ने सदन में दी जानकारी कि प्रदेश में 19 लाख 55 हजार 465 किसानों का पंजीयन हुआ था, जिसनें से 33 हजार 146 किसानों ने प्रदेश में शत प्रतिशत धान बेचा। भाजपा ने सदन में कहा 19 लाख से ज्यादा किसानों का धान शत प्रतिशत नहीं खरीदा गया है। किसानों का धान कब खरीदा जाएगा इस सवाल पर इसकी घोषणा करने की मांग की गई। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि एक सवाल पर इतनी देर चर्चा नहीं जा सकती है लेकिन विपक्षी सदस्य अड़े रहे। शोरशराबा करने लगे। भाजपा सदस्य नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में आ गए। इसके बाद अध्यक्ष ने भाजपा सदस्यों को निलंबित कर दिया। साथ ही कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *