राष्ट्रीय कृषि मेला : ग्रामीण महिलाएं जुडेंगी नस्ल सुधार कार्यक्रम से

0

रायपुर
ग्रामीण महिलाएं जल्द ही उन्नत पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम से जुडेंगी। कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती मनिन्दर कौर द्विवेदी की प्रेरणा से कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद जिले की महिला समूहों ने उन्नत पशु नस्ल सुधार प्रशिक्षण में शामिल होने की सहमति व्यक्त की। प्रदेश में नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत राज्य की महिलाओं को पहली बार बहुदेशीय कृत्रिम गभार्धान कार्यकर्ता (मैत्री) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि  महिलायें राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला में बकरी पालन और मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेने आई थीं।

कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमति मनिंदर कौर द्विवेदी से चर्चा के दौरान इन महिलाओं ने पशुपालन और उन्नत नस्ल सुधार कार्यक्रम में दिलचस्पी दिखाई। महिलाओं की रूचि को देखते हुए कृषि उत्पादक आयुक्त ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को आगामी अप्रैल माह में इन महिलाओं को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। चर्चा में महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि मेले में आने से कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में नई तकनीकों की जानकारी मिली। यहां उन्हें बकरी पालन और मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया गया है।

कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी ने समूह की महिलाओं को पशु पालन विभाग द्वारा संचालित मैत्री प्रशिक्षण से जुडकर उन्नत पशु नस्ल सुधार के टिकाकरण कार्यक्रम, पशुओं का प्राथमिक उपचार, पशुधन बीमा सहित विभाग के योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को उत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *