अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 75वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारत जोड़ो तिरंगा मार्च

0

भारत जोड़ो तिरंगा मार्च 25 फरवरी से 29 फरवरी 2020 राजीव गांधी चौक रायपुर से ग्राम दुगली, जिला धमतरी तक

भारत जोड़ो तिरंगा मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई झंण्डा दिखाकर करेंगे रवाना

रायपुर/24 फरवरी 2020। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 75वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारत जोड़ो तिरंगा मार्च दिनांक 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से 29 फरवरी 2020 तक राजीव गांधी चौक रायपुर से ग्राम दुगली, जिला धमतरी तक आयोजित किया गया है। इस भारत जोड़ो तिरंगा मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री लालजी देसाई झंण्डा दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, तथा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्रा उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरूण ताम्रकर भारत जोड़ो तिरंगा मार्च कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया की :-

दिनांक 25.02.2020 मंगलवार को सुबह 10 बजे राजीव गांधी चौक छोटापारा से यात्रा प्रारंभ कर दोपहर 12 बजे देवपुरी, दोपहर 3 बजे देवपुरी से माना बस्ती।

दिनांक 26.02.2020 बुधवार को सुबह 9 बजे माना बस्ती से यात्रा प्रारंभ कर दोपहर 2 बजे अभनपुर, दोपहर 3 बजे अभनपुर से नवापारा राजिम।

दिनांक 27.02.2020 गुरूवार को सुबह 9 बजे से नवापारा राजिम से यात्रा प्रारंभ कर दोपहर 2 बजे करेली, दोपहर 3 बजे करेली से अरौद, मेघा।

दिनांक 28.02.2020 शुक्रवार को सुबह 9 बजे से अरौद मेघा से यात्रा प्रारंभ कर दोपहर 2 बजे बिरझूव, दोपहर 3 बजे बिरझूवी से सिंगपुर।

दिनांक 29.02.2020 शनिवार को सुबह 8 बजे से सिंगपुर से दुगली से यात्रा प्रारंभ दोपहर 2 बजे दुगली नगरी धमतरी तक यात्रा समापन एवं सभा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed