WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

नमस्ते ट्रंप: अमेरिका को ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ पर गर्व है, भारत को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर, जानें PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें - Jogi Express
May 10, 2024

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SELECT wp_posts.* FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (22) ) AND wp_posts.post_type = 'nav_menu_item' AND ((wp_posts.post_status = 'publish')) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.menu_order ASC

नमस्ते ट्रंप: अमेरिका को ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ पर गर्व है, भारत को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर, जानें PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

0

अहमदाबाद

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप आज दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता साबरमती अश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में दोनों नेताओं ने सभा को संबोधित किया।पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने भारत-अमेरिका मैत्री की भी चर्चा की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद से निपटने के लिए ट्रंप के नेतृत्व में उठाए गए कदमों की सराहना की। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की दस बड़ी बातें।

 

1. अमेरिका भारत का भरोसेमंद साथी है। ट्रंप ने यहां आकर भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत और अमेरिका के बीच विश्वास मजबूत हुआ है। हर क्षेत्र में हमारी दोस्ती का दायरा बढ़ा है।' ट्रंप ने भारत के लिए अपने प्यार को प्रदर्शित किया। जहां दोस्ती होती है, वहां भरोसा अटल होता है।

 

2. भारत-अमेरिका के संबंध अब केवल गठजोड़ तक ही नहीं हैं। यह इससे काफी आगे और करीबी रिश्ते हैं। आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास बन रहा है, आज हम इतिहास को दोहराते हुए भी देख रहे हैं।

 

3. एकता और विविधता भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते का आधार है। एक मुक्त भूमि का देश है, तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर।

 

4. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है, एक ऐसा अध्याय, जो अमेरिका और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि का एक नया दस्तावेज बनेगा।

 

5. इस कार्यक्रम का नाम 'नमस्ते ट्रंप' है और नमस्ते का मतलब भी बहुत गहरा है। यह दुनिया की प्राचीनतम भाषाओं में से एक, संस्कृत का शब्द है। इसका भाव है कि सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, उसके भीतर व्याप्त अध्यात्म को भी नमन।

 

6. प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का यहां होना सम्मान की बात है। स्वास्थ्य और खुशहाल अमेरिका के लिए आपने जो किया है, उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। समाज में बच्चों के लिए आप जो कर रही हैं, वह प्रशंसनीय है।

 

7. आप कल्पना कर सकते हैं कि ट्रंप अमेरिका से सीधे यहां पहुंचे हैं, इतनी लंबी यात्रा के बाद भी राष्ट्रपति ट्रम्प और उनका परिवार सीधे साबरमती आश्रम पहुंचे और उसके बाद यहां आए।

 

8. मैं खुश हूं कि इवांका ट्रंप दो साल बाद फिर से भारत आईं हैं, हमारे देश में स्वागत है। 

 

9. पांच महीना पहले मैंने हाऊडी मोदी कार्यक्रम से अमेरिका यात्रा की शुरुआत की थी। आज मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप नमस्ते मोदी से अपने भारत यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

 

10. दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश, भारत की धरती पर आपका स्वागत है। गुजरात ही नहीं, पूरा देश आपका स्वागत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *