कलेक्टर से मिलने पहुंचे किक बाक्सिंग के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विजयी खिलाड़ी

0

 रायगढ़ शहर के अमरदीप व ममता ने किक बाक्सिंग में देश के लिए जीता स्वर्ण पदक

रायगढ़, कलेक्टर श्री यशवंत कुमार से इंडियन ओपन अंतर्राष्ट्रीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में विजयी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अमरदीप सलूजा और ममता सिंह ठाकुर ने भेंट की। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने इस मौके पर खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना रायगढ़ शहर के साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है, आपकी यह उपलब्धि नये खिलाडिय़ों को लम्बे समय तक प्रेरणा देगी। उन्होंने खिलाडिय़ों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि 9 से 13 फरवरी तक इंडियन ओपन अंतर्राष्ट्रीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम में वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में दिल्ली में किया गया था। आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों के साथ कजाकिस्तान, जार्डन, यूक्रेन, नेपाल, क्रोएशिया, ग्रेड ब्रिटेन, इस्टोनिया के आफिशियल सम्मिलित हुए। रायगढ़ शहर के खिलाड़ी अमरदीप सलूजा ने ्य१फाईट में महाराष्ट्र व कर्नाटक को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं ममता सिंह ठाकुर ने क्कस्न फाईट तमिलनाडू व कर्नाटक को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। छत्तीसगढ़ राज्य के 19 खिलाडिय़ों ने 6 स्वर्ण, 11 रजत, 4 कांस्य सहित कुल 21 पदक प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *