September 21, 2024

खेलो इंडिया के कारण कई बच्चे खेलों में आने को प्रेरित हुए: सरनोबत

0

नयी दिल्ली

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज राही सरनोबत का मानना है कि खेलो इंडिया खेलों के कारण देश में कई बच्चे खेलों में भाग लेने को प्रेरित हुए। सरकार ने खेलो इंडिया के तीन चरण के जरिये कई प्रतिभाओं का चयन किया है और अब 22 फरवरी से एक मार्च तक ओड़िशा में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के शुरूआती चरण का आयोजन किया गया है। सरनोबत ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि कुछ कालेज और विश्वविद्यालय अपने छात्रों को खेलों में हिस्सा लेने और पढ़ाई के अलावा अन्य चीजों पर ध्यान लगाने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। मैं सचमुच खेलों इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की प्रशंसा करती हूं। कई बच्चे अब खेलों में भाग लेने को प्रेरित हो रहे हैं और खेलो इंडिया खेलों जैसे टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। ’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *