20 मार्च को वित्त मंत्री तरुण भनोत 2020-21 का बजट पेश करेंगे

0

भोपाल
 मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत 20 मार्च को वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगे। इसके लिए बजट सत्र की शुरुआत 16 मार्च को हो जाएगी और यह सत्र 13 अप्रैल तक चलेगा।

मोदी सरकार के बजट के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार के बजट की बारी है। 16 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ इसकी शुरुआत होगी। इसी सत्र के दौरान 20 मार्च को मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत बजट पेश करेंगे।

केंद्रीय बजट से गड़बड़ाया अनुमान
हाल ही में आए केंद्र सरकार के बजट में केंद्रीय करों से मिलने वाली राशि में बड़ी कटौती से प्रदेश का बजट का अनुमान ही गड़बड़ा गया है। केंद्र सरकार ने 14 हजार 233 करोड़ रुपए की केंद्रीय करों में कटौती कर दी है।संभावना जताई जा रही है कि नए बजट में प्रदेश सरकार कुछ नए कर लगा सकती है और कुछ योजनाओं को बंद भी करने की तैयारी है।

यह भी है खास-खास
-वर्ष 2019-20 में एक लाख 79 हजार 353 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने की संभावना जताई जा रही थी। अब इसमें करीब 20 हजार करोड़ से ज्यादा की कमी की संभावना है। प्रदेश में जो राजस्व आना चाहिए, वह भी लक्ष्य से 16 हजार करोड़ रुपए कम है।

-पिछले बजट में वित्त मंत्री तरुण भनोत ने 2 लाख 33 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। जिसमें 2 लाख 14 हजार करोड़ रुपए शुद्ध व्यय दिखाया था। सभी स्रोतों से आय एक लाख 79 हजार 353 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इसमें 63 हजार 750 करोड़ रुपए केंद्रीय करों से प्राप्त होना था।

-जुलाई 2019 में केंद्र सरकार ने कटौती कर राशि 61 हजार 73 करोड़ रुपए कर दी थी। एक फरवरी 2020 को प्रस्तुत बजट में यह राशि और कम कर 49 हजार 517 करोड़ रुपए कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *