September 21, 2024

5 महीने में पहली बार पेट्रोल के इतने कम दाम

0

नई दिल्ली
चीन में करॉना वायरस आउटब्रेक कच्चे तेल के दाम पर कहर बनकर टूटा है। हालांकि कच्चे तेल के कम दाम भारत में पेट्रोल-डीजल को लगातार सस्ता कर रहे हैं। 12 जनवरी के बाद से आ रही लगातार गिरावट के चलते दिल्ली में पेट्रोल करीब 4 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। आज 16 पैसे की गिरावट के बाद पेट्रोल अपने 5 महीने के सबसे कम लेवल पर आ गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल के भाव 5 महीने में पहली बार 72 रुपये से नीचे पहुंचे हैं। आज का रेट है- 71.94 रुपये। इंडियन ऑइल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में इससे पहले 13 सितंबर को भाव 71.89 रुपये प्रति लीटर थे, 14 सितंबर को 71.97 रुपये थे।

अगर आपका ऑफिस बहुत दूर है और रोज़ाना अपने वाहन से जाते हैं तो फ्यूल का सस्ता होना आपकी मोटी बचत कर सकता है। इसके अलावा भी ईंधन सस्ता होने के कई फायदे हैं। आइए जानें, आज महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव और 5 महीने में 4 रुपये की गिरावट से कैलकुलेट कीजिए कि आप कितना पैसा बचा पा रहे हैं।

शहर                                   पेट्रोल के दाम (रुपये/लीटर)        डीज़ल का भाव (रुपये/लीटर)
दिल्ली                                          71.94 (-0.16 पैसे)             64.87(-0.20पैसे)
मुंबई                                            77.60(-0.16 पैसे)              67.91(-0.17 पैसे)
कोलकाता                                     74.58(-0.16 पैसे)              67.19(-0.20 पैसे)
चेन्नै                                            74.73( -0.17 पैसे)             68.50(-0.20 पैसे)

      

13 सितंबर के बाद भाव में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले लेकिन दाम इन स्तरों के ऊपर ही बने रहे। इधर, 12 जनवरी के बाद से अब तक पेट्रोल के भाव में करीब 4 रुपये की गिरावट दर्ज की जा चुकी है और डीजल के भाव भी करीब इतने ही गिर चुके हैं। आगे भी गिरावट रहने के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *