September 21, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय और जनसम्पर्क मंत्री शर्मा ने किया स्मारिका का विमोचन

0

 भोपाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने  चित्रांश भवन  जवाहर चौक मंदिर टी.टी. नगर में  युवक-युवती परिचय सम्मेलन में परिचय पत्रिका और स्मारिका का विमोचन   किया। आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और चित्रगुप्त समाज का था। कार्यक्रम में  शाक्यपुत्र सागर भंते, अधिवक्ता मेहबूब  अंसारी, माधुरी मिश्रा और सुचित्रा दामले का सम्मान भी किया गया।

परिचय सम्मेलन को पूर्व केंद्रीय मंत्री  सहाय और जनसम्पर्क   मंत्री शर्मा ने संबोधित भी किया। पूर्व सांसद अलोक संजर,  विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, महेश श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त जनरल श्याम श्रीवास्तव, राधारमण सक्सेना, पूर्व विधायक  शैलेन्द्र प्रधान उपस्थित थे। सम्मेलन में  लगभग 500 युवक-युवतियों ने परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *