किसानों के धान एक ही बार में खरीदने के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत

0

 

रायपुर/14 जनवरी 2020। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति के निर्णय का कांग्रेस ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के हमदर्द, जागरूक एवं जिम्मेदार हैं। राज्य में धान खरीदी की पहले दिन से अब तक हुई खरीदी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूरा मंत्रिमंडल निरंतर उसकी समीक्षा कर रहे हैं। धान बेचने में आ रही तकनीकी दिक्कतों का निराकरण कर किसानों को हो रही असुविधा को समाप्त किया जा रहा है। ये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार की किसानों के प्रति संवेदनशीलता है। मंत्रिमंडल उपसमिति ने किसानों का पूरा धान एक बार में खरीदने का निर्णय, आवश्यकतानुसार 3 टोकन के बाद चौथा टोकन भी जारी करने का प्रावधान, किसानों को धान का मूल्य 2500 रू. देने का कांग्रेस स्वागत करती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि किसान हितैषी होने का स्वांग रचने वाले भाजपा ने भात पर बात कर राजनीति रोटी सेकने की कोशिश की जिसे जनता ने नकार दिया है। भाजपा के नेताओं को बताना चाहिए कि 2014 के लोकसभा चुनाव में चाय पर चर्चा कर किसानों, युवाओं, महिलाओं, नौजवानों, मजदूरों से जो वादा किया था उन वादों का क्या हुआ? भाजपा के नेताओं ने किसानों को चाय पर चर्चा में बुलाकर स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का वादा किया था। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल बीत जाने के बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव 2019 में भी किसान सम्मान निधि के नाम से योजना बनाकर किसानों का वोट बटोरा गया और किसान सम्मान के नाम से किसानों का अपमान करने का काम भाजपा ने किया। कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले यंत्रों एवं उर्वरक के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर व्यय भार बढ़ाने वाली केंद्र की मोदी सरकार किस प्रकार 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेगी। जबकि राज्य की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार किसानों को उनके उपज का 2500 रुपया दाम दे रही है। जिसमे अड़ंगा लगाने का काम मोदी भाजपा की सरकार कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed