कच्चा तेल सस्ता, पेट्रोल-डीजल में उछाल जारी

0

नई दिल्ली
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कारण गुरुवार को इंटरनैशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमत में कमी आई। शुक्रवार सुबह इंटरनैशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का दाम घटकर 65.19 डॉलर प्रति बैरल है। WTI क्रूड की कीमत में भी कमी आई है और यह 59.38 डॉलर प्रति बैरल है। कीमत में आई कमी के बावजूद भारतीय बाजार में लगातार दो दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत में उछाल आया है।
आज पेट्रोल 15 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ
10 जनवरी को पेट्रोल 15 पैसा और डीजल 11 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ है। गुरुवार को पेट्रो 7 पैसा और डीजल 15 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ था। बीच में आठ जनवरी को छोड़कर लगातार छह दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में उछाल आया था। जनवरी महीने में अब तक पेट्रोल 82 पैसा और डीजल 1.10 रुपया प्रित लीटर महंगा हो चुका है।

शहरों के नाम                    पेट्रोल प्रति लीटर                                डीजल प्रति लीटर
दिल्ली                              75.96(+15 पैसा )                            69.05 (+11 पैसा )
मुंबई                                81.55 (+15पैसे )                             72.41( +12 पैसे)
कोलकाता                         78.54 (+15पैसे)                              71.42 (+11 पैसे )
चेन्नै                               78.92 (+15 पैसे )                            72.97 ( +12 पैसे)
गुरुग्राम                           75.20 (+12पैसे )                             67.88 (+ 9 पैसे)
नोएडा                             77 .00 ( +12 पैसे)                           69.33 ( +11 पैसे)

दिल्ली में पेट्रोल 75.96 रुपये प्रति लीटर
राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 75.96 रुपये और डीजल 69.05 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 81.55 रुपये और डीजल 72.41 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 78.54 रुपये और डीजल 71.42 रुपये, चेन्नै में पेट्रोल 78.92 रुपये और डीजल 72.97 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 77 रुपये और डीजल 69.33 रुपये और गुरुग्राम में पेट्रोल 75.20 रुपये और डीजल 67.88 रुपये प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *