तिकड़म साजिश और झूठी शिकायत की राजनीति को जनता पसंद नहीं करती : त्रिवेदी

0

*भाजपा ने चुनाव के पहले ही हार मानी*

*भाजपा को जनादेश को स्वीकार करना चाहिए*

*तिकड़म साजिश और झूठी शिकायत की राजनीति को जनता पसंद नहीं करती*

रायपुर। 5 जनवरी 2020। भाजपा द्वारा नगरी निकाय चुनाव को लेकर की गई आधारहीन और तिकडमी शिकायतों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा ने चुनाव के पहले ही हार स्वीकार कर ली है। दरअसल शहरों की जनता ने भाजपा को खारिज कर दिया है। कांग्रेस की तुलना में भाजपा के बहुत कम पार्षद जीत कर आए हैं। भाजपा को शहरी जनता के जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और अपनी गलतियों पर आत्म चिंतन करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जनादेश को स्वीकार करने और जनादेश का सम्मान करने के बजाय भाजपा तिकड़म और साजिश की राजनीति करने में लगी है। इसी कारण तो प्रदेश की जनता ने भाजपा को खारिज किया है। भाजपा द्वारा की जा रही तिकड़म साजिश और झूठी शिकायतों की राजनीति को जनता पसंद नहीं करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed