ठाकुरटोला टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने गडकरी को लिखा पत्र
राजनांदगांव
टोल कर्मचारियों के दुर्व्यहार उपरांत सांसद संतोष पाण्डेय ने सडक एवं परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित किया। सांसद से लगातार चेंबर आॅफ कॉमर्स, ट्रांसपोर्टर व सोमनी, टेडेसरा जैसे स्थानों पर कृषि कार्य हेतु आवागमन करने वाले कृषक संपर्क में रहे हैं। सांसद पाण्डेय द्वारा उक्त सम्बन्ध में जानकारी दी गई कि सांसद सत्र के आखिरी दो दिन में इस विषय को वे सांसद में उठाने वाले थे, किन्तु पर्याप्त व ठोस दस्तावेजों के अभाव के साथ ही लोकसभा में हंगामे के कारण वे इस विषय को नहीं उठा सके। भारत के राजपत्र 5 दिसम्बर 2008 का अवलोकन में उन्होंने पाया कि विषम परिस्थितियों को छोडक? राष्ट्रीय राजमार्ग के 2 टोल प्लाजा के बीच 60 किमी की दूरी आवश्यक है, ऐसी स्थिति में दुर्ग बायपास व ठाकुरटोला टोल प्लाजा के बीच की दूरी 31 किमी होना शर्तों का उल्लंघन प्रतीत हो रहा है, ऐसी स्थिति में टोल प्लाजा को टप्पा के आसपास स्थानांतरित करना आवश्यक है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि टोल प्लाजा को निर्धारित स्थान पर ही स्थानांतरित आवश्यक है ताकि भविष्य में इस प्रकार रोज के विवाद से बचा जा सके।