कांग्रेस स्थापना दिवस: जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कांग्रेस के नेताओं ने देश की प्रगति में अपना जीवन समर्पित कर दिया

0

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि देश जब आजाद हुआ था तब 35 करोड़ रुपए खजाने में थे, इतने सालों में कांग्रेस के नेताओं ने तन-मन-धन देश की प्रगति में अपना जीवन समर्पित कर दिया और आज देश को यहां पर पहुंचाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें 1885 से लेकर अब तक के कांग्रेस अध्यक्षों की जानकारी दी गई।

साथ ही कांग्रेस ने कुछ आलेखों को भी इस प्रदर्शनी में रखा है।  इससे पहले आज सुबह सेवादल के लोगों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के झंडे को सलामी दी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को देश के संविधान, पार्टी के सिद्धांत का पालन करने की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के शासन में सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नेताओं ने आजादी के लिए अपनी जान की बाजी लगाई।

देश के निर्माण में कांग्रेस के नेताओं ने अभूतपूर्व योगदान रहा है। कांग्रेस के नेताओं के योगदान और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इनके इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना हर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता का दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर लगी प्रदर्शनी को ज्यादा से ज्यादा लोगों को देखना चाहिए, ताकि वे कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को महसूस कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *