जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)कार्यकर्ताओ ने थाली बजाकर की किया विरोध प्रर्दशन

0

जोगी एक्सप्रेस 

गौरेला, सोहैल आलम –  विगत  दिनों पहले कोरबा सांसद बंसीलाल महतो ने कोरबा में एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की महिलाओं पर टनाटन जैसे आपत्ति जनक सब्द का उपयोग करते हुए पूरे प्रदेश की महिलाओं को अपमानित किया है।
              पूरे प्रदेश की महिलाओं में रोष व्याप्त है। चूँकि आज पेंड्रारोड़ के गुरुकुल परिसर में राज्यस्तरीय खेलकूद  प्रतियोगिता का समापन समारोह होना था और डॉ.महतो इस कार्यक्रम में  बतौर मुख्य आने वाले थे।
                                      जनता कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मंगलेश्वर चक्रधारी के अनुसार आज के कार्यक्रम में मरवाही  विधायक अमित जोगी का भी आगमन होना था । किन्तु अमित जोगी ने यह कहते हुए कार्यक्रम में नही आये की जो व्यक्ति इतने महत्त्वपूर्ण पद पर होने के बाद महिलाओं का सम्मान नही कर सकता मैं ऐसे व्यक्ति के साथ मंच  साझा नही करूँगा।
                              कोरबा  सांसद बंशीलाल महतो के आगमन के पूर्व ही जनता कांग्रेस पदादिकारी कार्यकर्ता  सैकड़ो की संख्या में विरोध का कार्यक्रम तय  कर लगभग 10,30 बजे  सुबह गुरुकुल मुख्य प्रवेश द्वार पर  थाली और चम्मच लेकर एकत्रित हो गए और थाली बजाकर डॉ बंसी लाल माफ़ी  मांगो, और महिलाओं का अपमान नही सहेंगे के नारे लगाने लगे पुलिस के भारी विरोध के बावजूद जेसीसीजे कार्यकर्ता खेल परिसर में नारे लगाते हुए प्रवेश कर गए और  मंच के समीप  बैठकर नारा लगाने लगे।
                   इस विरोध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह और एस डी ओ पी अभिषेक सिंह के द्वारा डग्गा बुलाकर गिरफ्तार कर  कुछ कार्यकर्ताओं को  पेंड्रा थाना ले जाया गया।
                   बाकी उपस्थित लगभग सैकड़ो कार्यकर्ता स्वयं पेंड्रा थाना पहुंच कर गिरफ्तारी दिए।
      कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थिति थी जिलाध्यक्ष एस एन तिवारी ममता पैकरा अरुणा गणेश जायसवाल  देवकी ओट्टी आशा तिवारी चंदा बाई समीर आईच ओमप्रकाश बंका ओमप्रकाश जायसवाल   प्रशांत गुप्ता पंकज तिवारी मंजू जायसवाल   नीलेश साहू  सोनल जैन अहफाज नियाजी आशीष केशरी   निर्माण अफसर वीरेंद्र बघेल विनय जिलाध्यक्ष (युवा ) पीताम्बर सिंह अमित सोनी सरपंच बलबीर सिंह राजेश साहू सुनील गुप्ता  मुकेश चंद्रवंशी  सुमित श्रीवास(सुम्मू) रिज़वान अंसारी राहेल आलम गोल्डी अमन दुबे रवि राय  आकिब शाकिब सौरभ कछवाहा आदिल सुफियान दीपक दिनेश सुभम श्रीवास दयाराम खूब चंद दिलीप अनिल साहू  सहित सैकड़ो कार्यकर्तओं ने गिरफ्तारी दी जिन्हें लगभग 2 घंटे के बाद पुलिस ने रिहा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *