मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर मुस्करा दीं प्रियंका गांधी

0

 मेरठ 
मोदी जिंदाबाद… सुनने के बाद भी प्रियंका गांधी के चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी। दरअसल कुछ लोगों ने प्रियंका गांधी का काफिला देख मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर गाड़ी में बैठीं हुई प्रियंका गांधी मुस्करा दीं। प्रियंका गांधी का यह व्यक्तित्व देख लोग अचरज में पड़ गए। वहीं कुछ लोगों ने हाथ जोड़कर प्रियंका गांधी को नमस्कार किया। इस पर उन्होंने हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिभादन किया।

रविवार को मृतक अनस के घर से निकलने के बाद एजेंसी चौराहे पर प्रियंका गांधी गाड़ी में सवार हुईं। तभी वाल्मिीकी बस्ती में कुछ लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगा दिए। बार-बार लोग नारे लगाते रहे। इस पर प्रियंका गांधी नारे लगा रहे लोगों को देखकर मुस्कुरा दीं। प्रियंका गांधी के चेहरे पर मुस्कान देख लोग हैरत में पड़ गए। साथ ही मुस्कान देख नारे लगा रहे लोग भी शांत हो गए। इसके अलावा तमाम लोगों की भीड़ ने प्रियंका गांधी को हाथ जोड़कर नमस्ते की। इसपर प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया। 
 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बिजनौर से ही दिल्ली वापस चली गईं, लेकिन उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मेरठ भेजा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक और प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि मेरठ मे उपचाराधीन घायल ओमराज सैनी से मिले। साथ ही इलाज से लेकर अन्य मदद का भरोसा दिया। इसके अलावा कांग्रेसी शहर में बवाल में मृतकों के परिजनों और घायलों से भी मिले।

बिजनौर बवाल में गोली लगने से घायल ओमराज सैनी का मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमएनसी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। प्रियंका गांधी रविवार को बिनजौर में उनके आवास पर पहुंची थीं और परिजनों से मिलकर वहीं से वापस दिल्ली चली गई थीं। प्रियंका गांधी ने उनके साथ बिजनौर में भी मौजूद रहे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिमी यूपी जोन प्रभारी पंकज मलिक, प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि को मेरठ भेजा।

कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने बिजनौर के घायल से मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, नसीम कुरैशी, रोहित गुर्जर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *