OMG… डकैतों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

0

० नगर के व्यवसायी के यहां 15 लाख की लूट 


० मामले में पुलिस अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।


० 2010 से 2017 तक डकैती की तीन वारदात

 

जोगी एक्सप्रेस 

सरायपाली। नगर के व्यवसायी के यहां 15 लाख की लूट मामले में पुलिस अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। 2010 से 2017 तक डकैती की तीन घटनाएं हो चुकी है जिनमें से दो मामलों में आरोपियों को पता लगा पाने में पुलिस अब तक नाकाम है। गौरतलब है कि तीनों ही डकैती सितंबर माह में हुई थी, लेकिन घटना के तरीके अलग-अलग थे। 9 सितंबर 2010 को ज्वेलर्स गुड्डू गुप्ता के घर में रात 9 बजे चाकू और कट्टा लेकर लोग घुस गए थे, उनके लड़कों ने जब एक आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया तो भाग खड़े हुए। 14 सितंबर 2012 को नगर के जैन कॉलोनी में अयोध्या प्रसाद अग्रवाल के यहां रात में नकाबपोश घुसे और नगद राशि सहित अनेक चीजों की लूट की। घरवालों से बुरी तरह से मारपीट की थी। वहीं इस बार डकैतों ने बिना किसी मारपीट के बड़ी सफाई से अपने कार्य को अंजाम दिया। पुलिस अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। तीन खोजी टीम निकली है जो जिन गांव में सीसी कैमरा है उन्हें खंगाला जा रहा है।  एक अक्टूबर रविवार सुबह करीब 5.45 बजे दो कार में सवार आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश ट्रांसपोर्टर के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। ट्रांसपोर्टर की पुत्री ने दरवाजा खोला। तभी 8 में से 5 नकाबपोश घर में घुसते ही व्यवसायी की पुत्री के सिर पर रिवाल्वर टिकाकर आलमारी खोलने को कहा। आलमारी खोलने की आवाज पर व्यवसायी लालचंद अग्रवाल नींद से जागे। लुटेरों ने व्यवसायी पर भी रिवाल्वर टिकाकर सोने के बिस्किट की मांग की। उन्होंने सोने के बिस्किट होने से इंकार किया। इस पर बदमाशों ने 15 मिनट में आलमारी के लॉकर से जेवरात व नकदी लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। भागने से पहले लुटेरों ने सभी मोबाइल बैग में रख लिए और लालचंद अग्रवाल को 10 मिनट तक घर से बाहर नहीं निकलने की धमकी देते हुए कहा कि इससे पहले बाहर निकलेंगे तो हमारा साथी गोली मार देगा। 15 मिनट बाद वे साहस जुटाकर घर से बाहर निकले। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी जुट गए। उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पुहंचे। जांच में लुटेरों के झारखंड के होने की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद लुटेरे उड़ीसा की ओर भाग निकले हैं। एएसपी संजय धु्रव ने कहा कि डकैतों की धरपकड़ के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं। दूसरा क्लू मोबाइल के लोकेशन से मिलने की संभावना पुलिस लगा रही है। लोग सुरक्षा को लेकर सावधान हो रहे हैं। घरों में अतिरिक्त सुरक्षा लॉक के साथ रात को आने-जाने वाले को देख सकें ऐसे कैमरे की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस ने भी गश्त को दो शिफ्ट में लगाने का निर्णय किया है।

रिपोर्टर :मुस्तफीज आलम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed