202 आशा कार्यकर्ताओं को एएनएम बनाने का ऐलान

0

भोपाल
 मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है|  सरकार ने प्रदेश में कार्यरत 202 आशा कार्यकर्ताओं को एएनएम बनाने का ऐलान किया है। इस संबंध में सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को देखते हुए सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को ही एएनएम बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार ने 202 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया है। बताया जा रहा है कि चयनित आशा कार्यकर्ताओं को उन्हीं के ब्लॉक में एएनएम बनाया जाएगा।

प्रदेश में कार्यरत 202 आशा कार्यकर्ताओं को एएनएम बनने के बाद सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया जा सकता है।  वहीं आशा कार्यकर्ता से एएनएम बनने वालों की सैलरी में बढ़ोतरी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *