September 22, 2024

प्रभारी सचिव ने किया धान खरीदी केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण

0

उत्तर बस्तर कांकेर

प्रदेश के श्रम एवं वाणिज्य कर सचिव तथा कांकेर जिले के प्रभारी सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने आज गुरूवार को कांकेर जिले के धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा  किसानों से धान की खरीदी एवं भुगतान, धान का परिवहन तथा केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता इत्यादि की जानकारी लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए। इस दौरान उनके साथ कांकेर जिले के कलेक्टर श्री के.एल. चैहान एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे भी मौजूद थे।
          जिले के प्रभारी सचिव श्री सुबोध सिंह ने गुरूवार को चारामा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र कोटतरा और भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र भानबेड़ा का औचक निरीक्षण किया तथा खरीदी केन्द्रों में धान बेचने पहुंचे किसानों से बातचीत कर उनकी प्रति एकड़ उपज, धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था तथा विक्रय किए गए धान का भुगतान के संबंध में पूछताछ कर जानकारी लिया। धान खरीदी केन्द्र कोटतरा में उन्होंने  किसानों से बातचीत कर प्रति एकड़ धान का उत्पादन और धान फसल के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन के संबंध मंे जानकारी लिया। उपस्थित सभी किसानों द्वारा धान फसल लेने की जानकारी दी गई। खरीदी केन्द्र प्रभारी ने बताया कि आज गुरूवार को 19 किसानों द्वारा धान बेचने लाया गया है, जिसे तौल किया जा रहा है। प्रभारी सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि सुचारू रूप से धान खरीदी के लिए किसानों को ग्रामवार टोकन प्रदान कर खरीदी किया जाये, जिससे किसानों को असुविधा न हो। उन्होंने कोटतरा में खरीदे गए धान का तत्काल परिवहन शुरू कराने के निर्देश भी दिए। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र भानबेड़ा में 16 किसानों द्वारा अपने धान का विक्रय किया जा रहा था। प्रभारी सचिव श्री सिंह द्वारा ग्राम रानीडोंगरी केे किसान राजेश उइके से पूछने पर उनके द्वारा 46 कट्टा धान बेचने हेतु खरीदी केन्द्र लाने की जानकारी दी गई। इस खरीदी केन्द्र में अब तक 2735 क्विंटल धान विक्रय होने की जानकारी खरीदी केन्द्र प्रभारी द्वारा दिया गया। प्रभारी सचिव ने खरीदी केन्द्र में उपस्थित किसानों एवं खरीदी केन्द्र प्रभारियों बातचीत कर खरीदी व्यवस्था एवं भुगतान की स्थिति के संबंध में जानकारी लिया। उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदानों उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग, सहकारिता तथा केन्द्रीय सहकारी बैंक के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *