September 21, 2024

बहन से की थी छेड़छाड़, इसलिए दोस्तों के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

0

रायपुर
 राजधानी रायपुर के उरला इलाके में एक युवक की लाश मिली थी। बुधवार को पुलिस ने बताया कि आरोपियों की बहन से मृतक आए दिन छेड़छाड़ करता था। वह हिस्ट्रीशीटर था। मंगलवार की रात इस बात को लेकर हुए विवाद का अंत हत्या से हुआ। उरला पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि रुपेंद्र उर्फ आतंक ने आरोपी की बहन को लेकर कुछ कहा था। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। इससे नाराज रुपेंद्र उसके घर चला गया। घर जाकर उसने एक बार फिर युवती से छेड़छाड़ की। युवती ने अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में अपने भाई को बताया। इसी का बदला लेने बीरगांव के बड़ा तालाब के पास उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रुपेंद्र को मार डाला। रुपेंद्र पर हत्या, हत्या के प्रयास छेड़छाड़ के कई मामले दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *