September 22, 2024

जगदलपुर : कलेक्टर तम्बोली ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

0

तौल मशीन में पायी गड़बड़ी -तुरंत बदलने के निर्देश
कलेक्टर के निर्देश पर बदली गई मशीन

जगदलपुर,कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली ने कल तोकापाल विकासखण्ड के बड़ेमारेगा और तोकापाल धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों की जांच की। कलेक्टर ने जांच में पाया कि बड़ेमारेंगा खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है, इसके लिए उन्होंने लैम्पस प्रभारी को तत्काल मशीन ठीक कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों से भी कहा कि वे अपने सामने धान का तौल कराएं। कलेक्टर के निर्देश पर आज खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बदल दी गई है।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों मंे गिरदावरी रिपोर्ट और खसरा का भी अवलोकन किया। गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केन्द्र प्रभारी से कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाना, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्कफेड के अधिकारियों को धान संग्रहण केन्द्रों में बोरियों की स्टेकिंग (लॉट) निर्धारित मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक स्केंिटंग में निर्धारित मानक अनुसार 4500 बोरा होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल भी उनके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *