निकाय चुनाव में जनता देगी जवाब, इंतजार करें – बृजमोहन

0

रायपुर
विधानसभा चुनाव में हार के बाद एक बार फिर भाजपा पूरी कोशिश कर रही है राज्य की राजनीति में निकाय चुनाव के सहारे वापसी की। इस बीच पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को यहां कहा कि किसानों को पहले पांच बार धान बेचने की अनुमति थी, लेकिन सरकार ने उसे कम कर तीन कर दिया है। प्रदेश की जनता, कांग्रेस सरकार से नाराज है। इसका जवाब नगरीय निकाय चुनाव में देगी। इंतजार करिए परिणान आने का।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने पीसी में आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता भाजपा के शासन काल में 1 नवंबर से धान खरीदी की बात करते थे, लेकिन वे अपनी बात पर मुकर रहे हैं। आज किसानों की हालत बहुत खराब हो गई है। मंडियों में धान खरीदी नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने धान बेचा है उसे अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। पहले किसानों को पांच बार धान बेचने की अनुमति थी। अब उसे घटाकर तीन दिन कर दिया गया है। किसान बिचोलियों से कम दाम में धान बेचने को मजबूर हो गई है। सरकार धान खरीदते हांफ गई है। जिसका जवाब जनता नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *