मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखण्ड और दिल्ली के दौरे पर

0

रायपुर,  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 दिसम्बर को जशपुर होते हुए झारखण्ड के दौरे पर जाएंगे और वहां से वापस जशपुर आकर नई दिल्ली जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सबेरे 10 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 10.50 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां बैठक के बाद पूर्वान्ह 11.05 बजे रवाना होकर 11.40 बजे रांची पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रांची से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.10 बजे झारखण्ड बोकारो जिले के बेरमो पहुंचेंगे और 12.15 बजे वहां के इतवारी बाजार फुटबॉल मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। श्री बघेल दोपहर 1.20 बजे जिला मुख्यालय रामगढ़ के दुलमी बाजार तांद मैदान में आम सभा को संबोधित करने के बाद अपरान्ह में जशपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री जशपुर से अपरान्ह 3 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। श्री बघेल नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *