दो दिवसीय दौरे पर 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

0

 लखनऊ 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 6 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं। यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि इस दौरान प्रियंका गांधी पार्टी की विभिन्न सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगी। साथ ही, 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों का भी जायजा लेंगी। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे सूबे में 'भारत बचाओ' रैली को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारी लगातार नुक्कड़ सभाओं और धरना प्रदर्शन के जरिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम आवाम को गोलबंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव अब तक की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed