सघन जांच अभियान में 8933 खाद-बीज-कीटनाशक गोदामों का निरीक्षण

0

भोपाल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा जारी प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान में 14 दिन में 8933 खाद, बीज और कीटनाशक गोदामों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जाँच दलों ने 6444 नमूने इकट्ठे किए और 802 प्रकरणों में अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही की। साथ ही 6 प्रकरणों में विक्रेताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. भी दर्ज की गई।

सघन जाँच अभियान के दौरान अभी तक 3426 उर्वरक गोदामों और विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण कर 2610 नमूने लिये गए। अनियमितता पाए जाने पर 299 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। उर्वरक निर्माण की 17 इकाईयों का निरीक्षण कर 25 नमूने लिये गए। बीज विक्रताओं के 3950 गोदामों की जाँच कर 3201 नमूने लिये गए और 201 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। कीटनाशक दवाओं के 1540 गोदामों का निरीक्षण कर 608 नमूने लिये गए और 302 प्रकरणों में कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *