हथियारबंद डकैतों ने सपा नेता के परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की डाली डकैती

0

 फरीदपुर        
घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे हथियारबंद डकैतों ने सपा नेता  के परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख के गहने,नकदी और सामान लूट लिया। दो घंटे घर को खंगालने के बाद डकैत फायरिंग करते हुए फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद परिजनों ने चीख-पुकार  की। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बंधन मुक्त किया। सूचना पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर साक्ष्य जुठाएं हैं। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने घटनास्थल की जांच करके डकैतों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है। 

फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान के खुदागंज रोड पर सपा नेता शराफत हुसैन का घर है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वे अपनी रिश्तेदारी में शाहजहांपुर गए हुए थे। घर में उनके  पिता,भाई के साथ परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि रात दो बजे पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान बारह बदमाश घर के दरवाजे को तोड़कर घुस आए। उन्होंने पूरे परिवार को  हथियारों के दम पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने शराफत के भाई सोनू,निजा कत और उनके पिता व दो महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर एक कमरे में डाल दिया। डकैतों ने कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर 15 लाख के गहने,तीन लाख का कैश सहित घरेलू सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश पूरे परिवार को बंधक बना छोड़कर मौके से फरार हो गए।

बदमाशों ने चार बजे तक जमकर लूटपाट की। डकैतों के जाने के बाद परिवार वालों ने चीख-पुकार की। मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे परिवार को बंधन मुक्त किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।  कोतवाल धनंजय सिंह  पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों को सूचना मिलते ही एसपी क्राइम रमेश भारती डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर साक्ष्य जुटाए। शराफत हुसैन के भाई आरिफ ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ तहरीर दी। फरीदपुर में लगातार हो रही वारदातों के बाद नगर में दहशत का माहौल है।
दो घंटे लूटपाट के दौरान बदमाशों ने रसोई में चाय बनाकर पी। शराफत हुसैन के घर में उसे बेखौफ डकैतों ने दो घंटे पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। परिजनों ने बताया कि डकैतों ने रसोई में चाय बनाई। जबकि रसोई में रखी शकरकंदी को बदमाश आराम से बैठ कर खाते रहे। जबकि उनके कई साथी पूरे घर को खंगालने में जुटे रहे।

लड़की खोजने के बहाने घर में घुसे थे बदमाश

शराफत हुसैन के घर के मुख्य दरवाजे को डकैत तोड़ रहे हैं। बदमाशों को देखकर परिवार वालों ने शोर मचाने की कोशिश की। इसके बाद बदमाशों ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी से एक लड़की प्रेमी के साथ भाग गई है। उसे खोजने के लिए आए हैं। परिवार के लोग उन्हें पुलिसकर्मी समझकर चुप रहे। वह कुछ समझ पाते इसी दौरान के डकैत किबाडे तोड़कर घर में घुस आए। 

बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *