स्वदेशी जागरण मंच की कार्यकारिणी का गठन संपन्न

0

जोगी एक्सप्रेस 

 जमिलुर्रह्मान 

शहडोल ,स्वदेशी जागरण मंच की नगर कार्यकारिणी   घोषित की गई।नगर संयोजक योगेश सिंह बघेल की उपस्थित में कार्यकारिणी का गठन किया गया।कार्यकारिणी में  खण्ड प्रमुख का दायित्व मनोज शुक्ला को,वीरेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया प्रमुख, विश्वास हलवाई को सह मीडिया प्रमुख , विनय केवट को सह मीडिया प्रमुख ,शरद लक्षकार को व्यापारी प्रमुख ,विनय नामदेव को सह व्यापारी प्रमुख,सतेंद्र सोनी को मानव श्रृंखला प्रमुख,नरेश सिंघल को सामाजिक संगठन प्रमुख,ब्रजेंद्र वर्मन को युवा प्रमुख,व्ही.पी पाठक को प्रचार प्रमुख,योगेश पटेल को सह प्रचार प्रमुख,धर्मराज पटेल को शह प्रचार प्रमुख,प्रिंस गुप्ता को सहप्रचार प्रमुख,अनिल यादव को सहप्रसार प्रमुख,देवी सिंह को सहप्रसार प्रमुख,धर्मेन्द्र नामदेव एवं अशोक गुप्ता को संरक्षक पद का दायित्व सौंपा गया।
शहडोल नगर में स्वदेशी वस्तुओ के इस्तेमाल के लिए जनजागरण हेतु उक्त मंच का गठन किया गया है।दिनांक 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल एवं जनजागरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।
आज की बैठक में श्री ब्रजेंद्र पाण्डेय एवं मनोज गौतम जी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *