September 21, 2024

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव छत्तीसगढ़ का तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम

0

 

रायपुर/27 नवंबर 2019। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव 29 नवंबर 2019 शुक्रवार को शाम 7.15 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुचेंगे एवं सर्किट हाउस पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसजनो से भेंट करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव 30 नवंबर 2019 शनिवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्र्रेस कार्यकारिणी, जिला एवं शहर अध्यक्ष, जिला प्रभारी पदाधिकारियो एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक, दोपहर 1 बजे मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक, शाम 5 बजे कंट्रोल रूम सदस्यों की बैठक और रात्रि 7 बजे कांग्रेस विधायकों की बैठक लेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव 01 दिसंबर 2019 रविवार को सुबह 10.50 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *