महाराष्ट्र में रातों रात क्या हुआ पता नहीं उद्धव दिखाए ताकत-दिग्विजय सिंह

0

भोपाल
 महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद राजनीतिक दल सकते में हैं | वहीं एनसीपी और शिवसेना के प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा  है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा के पास आंकड़े नहीं हैं, इसलिए वह सरकार नहीं बना पाएगी।  महाराष्ट्र की नई सरकार पर विपक्ष का हल्लाबोल शुरू हो गया है| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है, वहीं शिवसेना के लिए कहा यह चुनौती है उद्धव ठाकरे को कि क्या ताकत है उनकी, यह सड़क पर उतर कर बताएं|

महाराष्ट्र में रातोंरात हुए उलटफेर के बाद दिग्विजय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा महाराष्ट्र में संविधान का मखौल उड़ाया गया है, रातों रात क्या हुआ पता नहीं, उद्धव ठाकरे से अपील है कि शिवसेना सड़कों पर उतरे, कांग्रेस उनका पूरा साथ देगी, एनसीपी का कोई विधायक बीजेपी के साथ नहीं है, केवल अजित पवार उनके साथ गए हैं| दिग्विजय ने सवाल उठाते हुए कहा क्या एनसीपी के विधायकों के हस्ताक्षर का पत्र राज्यपाल को सौंपा गया है? इन्होंने गोवा में भी ऐसा किया था और महाराष्ट्र में भी कर रहे हैं| यह असंवैधानिक है|

उन्होंने हमला बोलते हुए कहा यही देवेंद्र फडणवीस थे, जिन्होंने अजित पवार के भ्रष्टाचार को अपने चुनाव में मुद्दा बनाया था, अब उसका क्या होगा, उन प्रकरणों का क्या होगा| दिग्विजय ने कहा अब यह चुनौती है उद्धव ठाकरे को, उनकी क्या ताकत है, यह सड़क पर उतर कर बताएं| इससे पहले दिग्विजय ने ट्वीट कर भी महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *