प्रदेश में BJP जिला अध्यक्षों का चुनाव 30 नवंबर को

0

भोपाल
 मंडल स्तर के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए तारीख की घोषणा कर दी है| सभी जिलों के लिए जिलाध्यक्षओं का चुनाव 30 नवंबर को होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर चुनाव की तारिख का एलान किया है| इससे पहले मंडल अध्यक्षों के चुनाव निपट चुके हैं, हालांकि उम्र फैक्टर के चलते कई जिलों में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। जिला अध्यक्षों के लिए भी उम्र का पैमाना तय किया गया है, जिसके चलते कई बड़े नेता इस दौड़ से बाहर हो सकते हैं|

भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, पार्टी ने जिलाध्यक्ष के लिए भी उम्रसीमा तय की हुई है। इसके तहत 50 साल तक की उम्र वाले नेताओं को ही जिले की कमान सौंपी जाएगी। अपवाद स्वरूप मामलों में 55 साल तक के नेताओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में जिस तरह की स्तिथि सामने आई, इसके चलते जिला अध्यक्ष के लिए भी जोरआजमाइश शुरू हो गई है| मध्यप्रदेश में सभी जिलों के लिए जिलाध्यक्षओं का चुनाव 30 नवंबर को होगा। चुनाव की तारिख के एलान के साथ ही जिला स्तर के नेताओं में हलचल शुरू हो गई है|  

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'संगठन पर्व के तहत आगामी 30 नवंबर को मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा'। राकेश सिंह के ऐलान के बाद से मध्यप्रदेश बीजेपी में खलबली बढ़ गई है। दावेदारों ने अब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।  उम्र का फार्मूला कई नेताओं की नाराजगी का कारण बन रहा है, लेकिन पार्टी नेतृत्व इसे वापस लेने को तैयार नहीं हुई।  निकाय चुनाव से पहले भाजपा नई टीम के साथ मैदान में उतरेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *