पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ

0

भोपाल
  मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली दौरे के बाद पर्यटन नगरी मनाली पहुँच चुके हैं| शनिवार की सुबह सीएम परिवार सहित हेलिकॉप्टर से मनाली पहुंचे| वे यहाँ अपने पांच सितारा होटल में ठहरे हैं| मुख्यमंत्री कमलनाथ का 18 नवंबर को जन्मदिन है। सोमवार सुबह उनका कैदारनाथ जाने का कार्यक्रम भी है। हालाँकि अभी केदारनाथ मंदिर के पट बंद हैं| लेकिन वे देव भूमि पर केदारनाथ मंदिर के आसपास पूजा अर्चना कर अपना जन्म दिन मना सकते हैं| या मनाली में ही जन्मदिन मना सकते हैं|

मुख्यमंत्री कमलनाथ का मनाली के समीप प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतलीकूहल स्‍पैन रिजॉर्ट एंड स्‍पा नाम से पांच सितारा होटल है। इस पांच सितारा होटल का काम उनके बेटे नकुल और बकुल देखते हैं। अकसर दोनों का यहां आते रहते हैं। लम्बे समय बाद कमलनाथ यहां परिवार सहित छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं| मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे कमलनाथ व्यस्तता से फ्री होकर तीन यहां छुट्टियां बिता सकते हैं| इसके बाद दिल्ली होते हुए वो वापस भोपाल लौटेंगे|

मनाल पहुंचे कमलनाथ से स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मिलने पहुंचे और उनका फूल और मालाओं से स्वागत किया| सीएम कमलनाथ के साथ उनकी पत्नी अलका नाथ भी मनाली पहुंची हैं| मनाली न केवल हिमाचल प्रदेश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि भी है। सर्दियों में बर्फबारी का मजा लूटने के लिए देश विदेश के पर्यटक यहां बड़ी संख्या में पहुँचते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *