25 सितंबर को हर बूथ में भाजपा मनाएगी पंडित दीनदयाल जयंती:संसदीय सचिव जिलाध्यक्ष महामंत्री का संयुक्त दौरा

0

जोगी एक्सप्रेस 

धरमजीत सिंह 

कोरिया भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मतदान केंद्रों में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने की योजना बनाई गई है। गत दिवस संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता एवं जिला महामंत्री ने सुदूर कोटाडोल एवं जनकपुर मंडल का दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता द्वारा सभी पदाधिकारियों को किसी न बूथ की जिम्मेदारी लेकर कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से निष्पादित करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ इकाई की नियमित बैठकों पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सजग रह कर पार्टी के लिए काम करने की अपील की। संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा करते हुए कोटाडोल एवं जनकपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आम जन तक पहुचाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास चर्चा गांव गांव में करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओ को सौंपी। इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी ने मंडलों मे चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने हेतु तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने मंडल कार्यसमिति एवं मोर्चा के साथ ही शक्तिकेन्द्र व बूथ पालकों की नियुक्तियों की भी जानकारी ली। बैठक को जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह मंडल अध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा एवं रामसुमेर सिंह द्वारा भी सम्बोधित किया गया।
इस अवसर पर  गौरी बाई दुर्गा दुर्गाशंकर मिश्र रामसकल सिंह कमलेश गुप्ता रामसुमेर सिंह मनोज गुप्ता आदित्य गुप्ता मिठाई लाल सोनी लल्ला यादव  नामदेव संदीप गुप्ता जैन  सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed