September 20, 2024

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सीमाएं सील, पटाखे फोड़ने पर लगाया प्रतिबंध

0

भोपाल
आयोध्या मामले में फैसले से पूर्व राजधानी भोपाल में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चौकन्नी कर दी है| कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने जिले में धारा 144 लागू की है|वहीं  शनिवार को स्कूल व कॉलेजों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। इसके अलावा शहर में किसी तरह के पटाखें फोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना ही नहीं जिले में पांच या पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। शहर में शराब दुकान बंद रखने के भी आदेश जारी हुए है। राजधानी की सीमाएं बंद कर दी गई हैं, बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को शहर में एंट्री नहीं दी जायेगी| पुलिस का शहर भर में कडा पहरा है, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल लॉज में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है|

कानून व्यवस्था और भोपाल शहर की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक स्तर पर नाकाबंदी और वाहन चैकिंग की जा रही है। नाकाबंदी में जिला बल, एसएएफ, होमगार्ड, एसपीओ समेत कुल 4615 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए हैं। शुक्रवार रात को ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कंट्रोल रूम में बैठक हुई| जिसके बाद शहर में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चुनकर वहां पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है।   

इससे पहले भोपाल एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने काजी.ए.शहर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर में सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। किसी भी स्थिति को निपटने के लिए उनका अमला तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों धर्मों के लोग अगर इस फैसले को कानूनी नजरिए से देखेंगे और किसी तरह की हताशा या खुशी में कोई उत्साहीपन न दिखाएंगे तो शहर में अमन.शांति बनी रहेगी। इधर कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सर्वधर्म बैठक बुलाकर सभी धर्मों के प्रमुखों से शांति बहाल रखने की अपील की है।

शहर को सुरक्षा की दृष्टि से आठ भागों में विभाजित किया

  • भोपाल शहर की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था में कुल लगा बल-155
  • भोपाल शहर की मध्य सुरक्षा व्यवस्था में कुल लगा बल-485
  • भोपाल शहर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में कुल लगा बल-2356
  • मु य पिकेट्स व्यवस्था में लगा कुल बल-680
  • आंतरिक पेट्रोलिंग व्यवस्था में कुल लगा बल-651
  • रेलवे स्टेशन व बस स्टेंड व्यवस्था में लगा कुल बल-62
  • गिरफ्तारी पार्टी में लग कुल बल-120
  • नगर नियंत्रण कक्ष व रिजर्व व्यवस्था व्यवस्था में लगा कुल बल-108

इसी प्रकार नाकाबंदी व्यवस्था में लगा कुल बल

  •  थाना-1051
  • पुलिस कंट्रोल रूम आ र्स-1241
  • पुलिस कंट्रोल रूम केन पार्टी-404
  •  पुलिस कंट्रोल रूम महिला बल-63
  •  एसपीओ-1670
  •  नगर सैनिक-186

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *