इस वर्ष 119.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में होंगी रबी फसलें

0

भोपाल

प्रदेश में इस वर्ष रबी सीजन की प्रमुख फसलों की 119.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी संभावित है। कृषि विभाग के आकलन के आधार पर इस वर्ष अनाज और दलहन सहित कुल खाद्यान्न की 109 लाख हेक्टेयर में बोनी संभावित है। इसमें गेहूँ 64 लाख हेक्टेयर तथा जौ और अन्य अनाज की 1.35 लाख हेक्टेयर में बोनी संभावित है। इसी प्रकार, दलहन में चना 34.15 लाख हेक्टेयर, मटर 3.50 लाख हेक्टेयर, मसूर 5.50 लाख हेक्टेयर तथा अन्य दालों की 50 हजार हेक्टेयर में बोनी होगी।

रबी 2019-20 में तिलहन में प्रमुख रूप से रेपसीड/सरसों 7.50 लाख हेक्टेयर और अलसी तथा अन्य तिलहन की बोनी 1.68 लाख हेक्टेयर में आकलित है। जानकारी के अनुसार एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की बोनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *