September 20, 2024

स्थापना दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

0

भोपाल

मुख्यमंत्री  कमल नाथ की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस एक नवम्बर को मंत्रालय के सामने सरदार पटेल पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11:00 बजे से आरंभ इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलिस बैंड का प्रदर्शन होगा। तत्पश्चात वन्दे मातरम गायन और मध्यप्रदेश गान का प्रस्तुतिकरण होगा। कार्यक्रम में शासकीय सेवकों को मध्यप्रदेश के विकास के लिए संकल्प दिलाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

स्थापना दिवस समारोह में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2015-16 और 2016-17 के लिए सुशील चन्द्र वर्मा पुरस्कार के लिए चयनित शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। वर्ष 2015-16 के लिए प्रथम श्रेणी में उप सचिव मती उषा परमार तथा  कैलाश कुमार कातिया अपर सचिव सामान्य प्रशासन को पुरस्कृत किया जायेगा। द्वितीय श्रेणी में सामान्य प्रशासन विभाग के  सलीम खान अनुभाग अधिकारी, मती लता दीवान अनुभाग अधिकारी, मती रत्ना लच्छानी निज सचिव, मती मधुबाला वास्तव अनुभाग अधिकारी को पुरस्कृत किया जायेगा। तृतीय श्रेणी में सु हरि भोजवानी सहायक ग्रेड-1,  रामसिया सहायक ग्रेड-2 और  कन्हैया लाल अतुलकर सहायक ग्रेड-1 को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। चतुर्थ श्रेणी में  रमेश सिंह तथा मती रामबाई यादव को पुरस्कृत किया जायेगा।

वर्ष 2016-17 के लिए सुशील चन्द्र वर्मा पुरस्कार योजना में प्रथम श्रेणी के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के  संजय कुमार तत्कालीन उप सचिव, मती अजीजा सरशार जफर तत्कालीन उप सचिव तथा  प्रदीप जैन तत्कालीन अवर सचिव मुख्य सचिव कार्यालय को चयनित किया गया है। द्वितीय श्रेणी में  पैकरण सिंह,  यशवंत कुमार ढोणे,  ओ.पी. मेहरा पुरस्कृत होंगे। तृतीय श्रेणी में  चन्द्रपाल बाथम सहायक ग्रेड-2,  राजेश चौधरी सहायक ग्रेड-2, तथा मती प्रतिभा डोलस सहायक ग्रेड-1 को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। चतुर्थ श्रेणी में  मुकेश,  लक्ष्मण दास बैरागी और  अमृतलाल पटेल पुरस्कृत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *