September 20, 2024

मंत्रीमण्डल के सदस्यों ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

0

भोपाल
मध्यप्रदेश के 64वें स्थापना दिवस पर मंत्रीमण्डल के सदस्यों ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्रीगण ने अपने-अपने शुभकामना संदेश में कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार क्रान्तिकारी बदलाव के लिये संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर राज्य के विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

मंत्रीमण्डल की सदस्य डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, डॉ. गोविंद सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, श्रीमती इमरती देवी, ओमकार सिंह मरकाम, डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पांसे, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी.सी. शर्मा, प्रद्युमन सिंह तोमर, सचिन यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल और तरूण भनोत ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं हैं। मंत्रीमण्डल के सदस्यों ने इस मौके पर प्रदेश की तरक्की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *