घर में नई खुशियां लेकर आएंगे यह उपाय

0

परिवार में प्रेम, सुखी जीवन की कुंजी है। हर कोई चाहता है कि उसका परिवार एकजुट रहे और खुशियों से भरपूर रहे। कभी कभी परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि परिवार में छोटी-छोटी बातों पर आए दिन अनबन रहने लगती है। जब ऐसे हालात बड़ा रूप लेते हैं तो स्थिति काफी मुश्किल भरी हो जाती है। घर की परेशानियां, हमारे कार्यक्षेत्र पर भी असर डालने लगती हैं। वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से हम अपने परिवार में नई खुशियां ला सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

घर के बुजुर्गों की सेवा करें। उन्हें आदर सम्मान दें। घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे, इसका प्रयास करें। घर के ड्राइंग रूम में भगवान विष्णु या भगवान श्रीकृष्ण का चित्र लगाएं। ऐसा करने से बिगड़े संबंधों में सुधार आता है। घर की बैठक में शंख या सीप से बने पर्दे लगाने से पारिवारिक मतभेद दूर होते हैं। घर में पुराना कबाड़ और बेकार की चीजें कलह पैदा करते हैं। बेड के नीचे तो कबाड़ बिल्कुल नहीं रखें। घर के हर कमरे में फिटकरी का टुकड़ा रख दें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और वास्तु दोष दूर होंगे। गेंदे के फूल पर रोजाना कुमकुम लगाकर तुलसी पर अर्पित करें। ऐसा करने से परिजनों के बीच तनाव कम होता है। भगवान श्रीराम-माता सीता की पूजा करें। घर में जब भी खाना बने तो पहली रोटी गाय के लिए और अंतिम रोटी कुत्ते के लिए अवश्य निकालें। पति-पत्नी साथ मिलकर किसी भी व्रत को करें। घर में सुंदर कांड का पाठ अवश्य कराएं। ऐसा करने से घर-परिवार विपदा से सदैव सुरक्षित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *