2 करोड़ 23 लाख से होगा विभिन्न विकास कार्य महापौर देवेंद्र यादव ने विभिन्न विकास कार्य के लिए शासन से कराया स्वीकृति

0

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराने के लिए महापौर देवेंद्र यादव ने शासन से राशि स्वीकृत कराई है। 2 करोड़ 23 लाख 37 हजार रुपए की राशि राज्य शासन ने भिलाई के 9 विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की है। इसमें सबसे खास बात यह है कि जोन 5 के वार्ड 5,55,57,64 और 65 में रहने वालों लोगों की मांग के अनुसार डोम शेड और टॉयलेट की सुविधा का लाभ मिलने वाला है।महापौर देवेंद्र यादव भिलाई के विकास कार्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वे शहर के नागरिकों द्वारा किए गए विकास कार्याें मांग को प्रमुखता से ध्यान में रखते हुए। कई विकास कार्यों के प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजे है। इसमें महापौरदेवेंद्र यादव की सहयोग से शहर के 9 विकास कार्यों के लिए शासन ने 2 करोड़ 23 लाख 37 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। 1 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपए की लागत से जोन 5 वार्ड 52,55,57,64,,65 में डोम शेड व टायलेट निर्माण किया जाएगा। इसमें जो जोन 1 के वार्ड 7 में कच्छ गुर्जर छत्रिय समाज में नलकुप खनन एवं पेवर ब्लाक लगाने के लिए 14.71 लाख रुपए की स्वीकृति पास कराई है। इसी प्रकार महापौर के सहयोग से 9.14 लाख रुपए की लागत से वार्ड 6 सुपेला रावण भाठा में पेवर ब्लाक लगाया जाएगा। 14.63 लाख रुपए की लागत से वार्ड 2 वंदे मातरम अपार्टमेंट रोड में सीमेंटीकरण का कार्य किया जाएगा। 6 लाख की लागत से वार्ड 3 सहस्त्र बाहु उद्यान में मंच निर्माण एवं पाथवे निर्माण कार्य कराया जाएगा। 17 लाख रुपए की लागत से वार्ड 70 हुडको में एलआईजी 1 से चौरसिया समाज भवन तक पहुंच मार्ग के लिए डामरीकरण किया जाएगा। 11 लाख की लागत से क्षेत्रीय साहू मित्र सभा में शेड युक्त मंच कमरा सहित निर्माण कराया जाएगा। 1.58 लाख की लागत से क्रिश्चन कल्चर एसोसियशन सेक्टर 6 में बिजली, वारिंग फ्लोर, टाईल्स एवं अन्य पोटिंग की जाएगी। 6.81 लाख की लागत से क्रिश्चन कल्चर ऐसोसियशन सेक्टर 6 में कमरा का भी निर्माण किया जाएगा। यह भी विकास कार्य के लिए महापौर देवेंद्र यादव से लोगों ने मांग की थी। लाेगों की मांग को देखते हुए महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और शासन से इन विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराई है। जल्द ही इन विकास कार्यों को नियम के तहत टेंडर देकर काम शुरू कराया जाएगा। ताकि जनता को जल्द से जल्द सुविधाएं व लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *